BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

जुनापारा जंगल में चल रहे जुए के अड्डे पर तखतपुर पुलिस ने मारा छापा, सात जुआरी गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तखतपुर पुलिस ने रविवार को ग्राम नगचुई स्थित नीलगिरी प्लॉट के पास जुनापारा जंगल में जुए का अड्डा चलाने वालों पर कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से कुल 14,760 रुपये नगद और घटनास्थल पर मौजूद मोटरसाइकिलें जब्त की गईं। तखतपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जंगल के सुनसान इलाके में कुछ लोग पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देकर विशेष टीम का गठन किया और बताए गए स्थान पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके से सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से नगदी के साथ-साथ अन्य सामान जब्त किया गया। आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें थाने लाया गया। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी जंगल का फायदा उठाकर स्थान बदल-बदलकर प्रतिदिन संगठित रूप से जुआ खेलते थे। इसी आधार पर प्रकरण में भारतीय दंड संहिता की धारा 112 (संगठित अपराध) जोड़ी गई है।

ये हैं गिरफ्तार जुआरी…….

01. रामपाल राजपूत पिता टीकाराम राजपूत उम्र 40 वर्ष निवासी भाठापारा थाना लोरमी जिला मुंगेली,

02. राममिलन भट्ट पिता स्व. रामनाथ भट्ट उम्र 38 वर्ष निवासी रानी डेरा चौकी जूनापारा तखतपुर,

03. संजय कश्यप पिता कृष्णा कश्यप उम्र 23 वर्ष निवासी नवागांव जैत थाना लोरमी जिला मुंगेली,

04. रोहित कश्यप पिता मदन लाल कश्यप उम्र 44 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 01 लालपुर थाना लोरमी जिला मुंगेली,

05. कृष्णा जायसवाल पिता रामाधार जायसवाल उम्र 35 वर्ष निवासी तुलसाघाट थाना लोरमी जिला मुंगेली,

06. हरीश कुलमित्र पिता अनंतराम कुलमित्र उम्र 43 वर्ष निवासी खटोलिया चौकी जूनापारा थाना तखतपुर जिला बिलासपुर,

07. देवदत कश्यप पिता शंकर लाल कश्यप उम्र 37 वर्ष निवासी नवलपुर थाना लोरमी जिला मुंगेली।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...