ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बहू और प्रेमी ने मिलकर रची साजिश,; करंट से ससुर की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया मामला!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के ग्राम खड़ेनाडीह में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत का मामला सनसनीखेज हत्याकांड में बदल गया। पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर इस गुत्थी को सुलझाते हुए मृतक की बहू और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने मिलकर ससुर को करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम खड़ेनाडीह निवासी 60 वर्षीय मनोहर निर्मलकर की मौत 17 जुलाई की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में हुई। परिवारजन अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे, तभी ग्राम बड़गांव निवासी भानूराम निर्मलकर ने पुलिस को फोन कर मामले की सूचना दी। टीआई मुकेश सिंह ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। शव पंचनामा के दौरान मृतक के गाल, गले और चेहरे पर जलने के निशान पाए गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी पुष्टि हुई कि मौत बिजली करंट से हुई और यह हत्यात्मक कृत्य था। 16 जुलाई की रात करीब 11 बजे जब मनोहर परछी में सो रहा था, बहू गीता निर्मलकर और उसके प्रेमी, वाधयंत्र शिक्षक लेखराम निषाद निवासी बड़गांव ने हत्या की योजना को अंजाम दिया। लेखराम घर से लाया बिजली वायर, प्लग और प्लास्टिक ग्लब्स, जबकि गीता ने सब्बल लेकर निगरानी की। जैसे ही मनोहर गहरी नींद में गया, लेखराम ने उसे करंट लगा दिया। हत्या के बाद गीता ने शव पर हल्दी-तेल और गुलाल लगाकर यह दिखाने की कोशिश की कि ससुर की मौत साइकिल से गिरने से हुई है। पूछताछ में गीता ने खुलासा किया कि उसका ससुर शराब के नशे में अक्सर गाली-गलौज करता था और उस पर बुरी नजर रखता था। इससे तंग आकर उसने लेखराम के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। पुलिस ने गीता के घर से लोहे का सब्बल, गमछा और अन्य सामग्री, जबकि लेखराम के घर से प्लास्टिक ग्लब्स, बिजली वायर, प्लग, साइकिल और मोबाइल बरामद किया। साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि...