BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! मालगाड़ी के सामने बच्ची के साथ कूदी महिला…दोनों की हुई मौत, पुलिस जुटी जांच में, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शनिवार देर शाम कलमीटार और घुटकू स्टेशन के बीच एक अज्ञात महिला ने अपनी छोटी बच्ची के साथ मालगाड़ी के नीचे कूदकर जान दे दी। इस घटना में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना शाम करीब 6 बजे की है, जब एक मालगाड़ी वहां से गुजर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला ने बच्ची के साथ ट्रेन के नीचे कूदकर आत्महत्या की कोशिश की। इस दौरान महिला के दोनों पैर कट गए। मौके पर रेलवे कर्मचारियों ने घायल महिला और बच्ची को ट्रेन के माध्यम से उसलापुर स्टेशन तक पहुंचाया। उसलापुर स्टेशन पर करीब एक घंटे तक महिला और मृत बच्ची मदद के लिए तड़पती रहीं, लेकिन तत्काल कोई सहायता नहीं पहुंची। रात 8 बजे 112 की टीम वहां पहुंची और दोनों को सिम्स अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने अस्पताल में महिला और बच्ची को मृत घोषित कर दिया। महिला और बच्ची की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। दोनों के शव सिम्स अस्पताल के शवगृह में रखे गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पहचान के प्रयास जारी हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...