BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

दगोरी में सजा आस्था का दरबार, नवधा रामायण से बना भक्तिमय माहौल, हर दिल में राम, हर जुबां पर नाम!

बिलासपुर: (भारतेन्दु कौशिक) बिल्हा क्षेत्र के ग्राम पंचायत दगोरी में आज 2 अप्रैल से नवधा रामायण का भव्य शुभारंभ हुआ। पूरे गांव में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।ग्राम पंचायत दगोरी में आयोजित इस नवधा रामायण की शुरुआत विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ की गई। जैसे ही आरती का समय हुआ, पूरा गांव भक्ति में डूब गया। गांव के छोटे-बड़े, महिला-पुरुष और युवा सभी बड़ी संख्या में एकत्रित होकर भगवान राम की आराधना में शामिल हुए। इस दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया, जब दीपिका अमित कौशिक और उनकी मंडली ने मधुर स्वर में आरती का गायन किया। उनके भजन और आरती ने वहां मौजूद हर श्रद्धालु को भाव-विभोर कर दिया। लोगों ने एक साथ तालियां बजाते हुए और जयकारे लगाते हुए भक्ति का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया।नवधा रामायण के इस आयोजन को लेकर गांव में खासा उत्साह है। आने वाले दिनों में कथा, भजन और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।दगोरी गांव में शुरू हुआ यह नवधा रामायण न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बना है, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को भी मजबूत करने का संदेश दे रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...