ChhattisgarhRaftaar News Cg

दर्दनाक सड़क हादसा! नर्स को बाइक ने कुचला..बड़ी बेटी कह रही मम्मा मिस यू…आई लव यू, छोटी बेटी हैं अंजान, पढ़िए पूरी खबर……

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला अस्पताल में पदस्थ नर्स संध्या यादव की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा शनिवार 30 नवंबर को सिविल लाइन थाना इलाके में हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार नगर निगम ने सड़क किनारे नाली के लिए एक गड्डा खोदा था, जो पानी के रिसाव से कीचड़ में तब्दील हो गया। इसी कीचड़ की वजह से संध्या की स्कूटी फिसल गई और वह गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रही एक बाइक ने उन्हें कुचल दिया।

परिजनों के मुताबिक संध्या यादव अपने पति सुरेश यादव और दो बेटियों के साथ शासकीय आवास में रहती थीं। शनिवार को ड्यूटी के बाद संध्या स्कूटी से घर लौट रही थीं और बच्चों के लिए स्वेटर लेने तिब्बत मार्केट गई थीं। स्वेटर का रंग बच्चों को पसंद नहीं आने के बाद, वह स्वेटर बदलने के लिए घर की नौकरानी के साथ स्कूटी पर निकलीं। रास्ते में जैसे ही वे दुर्ग आरटीओ ऑफिस के पास पहुंचीं, गड्डा फिसलन के कारण उनकी स्कूटी गिर गई।

नौकरानी तो गड्डे की तरफ गिरने के कारण बच गई, लेकिन संध्या सड़क की ओर गिर गईं और बाइक ने उन्हें कुचल दिया। संध्या को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, क्योंकि उनके शरीर में गंभीर आंतरिक रक्तस्राव हुआ था। हादसे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संध्या के पति सुरेश यादव ने आरोप लगाया कि इस हादसे के लिए नगर निगम की लापरवाही जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने नाली के लिए गड्डा खोदकर छोड़ दिया था, जबकि सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। उन्होंने बताया कि जब उन्हें अपनी पत्नी के एक्सीडेंट की खबर मिली, तो वह भी बाइक से वहां पहुंचे, लेकिन उस जगह की फिसलन के कारण वह भी गिर गए।

संध्या यादव की दो बेटियां हैं….

छोटी बेटी सानवी, जो केवल 18 महीने की है और बड़ी बेटी स्वधा, जो 11 साल की है। छोटी बेटी अपनी मां की मौत से अनजान है, जबकि बड़ी बेटी स्वधा का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार यही कहती है, “मम्मा मिस यू… मम्मा आई लव यू।” रविवार सुबह संध्या के शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया और उन्हें अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम ले जाया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब...