BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल में!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत थाना क्षेत्र के खैरा-लगरा गांव में एक दर्दनाक घटना से परिवार में मातम पसर गया। घर में जमीन पर सो रही दो सगी बहनों की देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 13 वर्षीय नीशू की मौत हो गई। वहीं उसकी छह वर्षीय छोटी बहन तेजस्वनी की हालत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। मिली जानकारी के अनुसार खैरा-लगरा निवासी प्यारेलाल गोंड ड्राइवर हैं। गुरुवार रात उनकी बेटियां नीशू और तेजस्वनी घर में जमीन पर सो रही थीं। रात करीब एक बजे नीशू ने पेट दर्द की शिकायत की। कुछ ही देर में उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। इसी दौरान छोटी बहन तेजस्वनी की तबीयत भी खराब हो गई। दोनों की हालत देखकर परिजन घबरा गए और उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने नीशू की हालत गंभीर बताई। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। नीशू छठवीं कक्षा की छात्रा थी, जबकि उसकी छोटी बहन तेजस्वनी पहली कक्षा में पढ़ती है। एक ही रात में बड़ी बेटी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चियां जमीन पर सो रही थीं और अचानक पेट दर्द के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी। ऐसे में किसी जहरीले जंतु के काटने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शुक्रवार सुबह नीशू के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। नीशू की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। वहीं छोटी बहन तेजस्वनी का अस्पताल में उपचार जारी है। सीपत पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब...