BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; बच्चों से श्रमिक की तरह काम कराने वाले प्रधान पाठक निलंबित…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तखतपुर ब्लॉक के तहत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खपरी में पढ़ने वाले बच्चों से जबरन श्रमिक जैसा काम कराने के आरोप में प्रधान पाठक परदेशी लाल पटेल को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई संयुक्त संचालक आर.पी. आदित्य ने सोमवार को आदेश जारी कर की। 19 अक्टूबर 2025 को तखतपुर के बीईओ आकस्मिक निरीक्षण पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि कक्षा 7वीं और 8वीं के बच्चों से पढ़ाई के समय फर्श ढलाई के लिए गिट्टी, रेत और सीमेंट का मसाला तैयार करवाया जा रहा था। बच्चों से इस तरह श्रम कराना न केवल शासन के नियमों के खिलाफ है, बल्कि यह कानूनी रूप से दंडनीय कृत्य भी है। घटना सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे ने 30 अक्टूबर को संयुक्त संचालक को शिक्षक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन भेजा था। इसके आधार पर जांच की गई और दोषी पाए जाने पर प्रधान पाठक परदेशी लाल पटेल को निलंबित कर दिया गया। निलंबन के बाद उन्हें तखतपुर बीईओ कार्यालय में नियत किया गया है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि बच्चों से किसी भी प्रकार का श्रम कराया जाना सख्त प्रतिबंधित है और ऐसी घटनाओं पर तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब...