ChhattisgarhRaftaar News Cg

जंगल में मिली पति-पत्नी की लाश..आत्महत्या की आशंका; 15 दिन से थे लापता, पढ़िए पूरी खबर……

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के गुरुडुमुड़ा गांव के जंगल में शनिवार शाम पति-पत्नी की सड़ी-गली लाशें मिलीं, जिनकी पहचान पत्नी आनंद कुंवर अगरिया उम्र 55 वर्ष और पति चरण साय अगरिया उम्र 65 वर्ष के रूप में की गई है। दोनों 15 नवंबर को दशगात्र कार्यक्रम से लौटते समय लापता हो गए थे। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से शवों की पहचान और घटनास्थल से अहम सबूतों को जुटाया गया है। आनंद कुंवर अगरिया जो गांव घरीपखना की निवासी थीं, शादी के बाद कोरबा ब्लॉक के ग्राम तिलईडांड में अपने पति के साथ रहती थीं। कुछ दिनों पहले महिला के भाई का दशगात्र कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने के लिए दोनों पति-पत्नी वहां पहुंचे थे। 15 नवंबर को वे कार्यक्रम से लौटकर अपने घर जा रहे थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला।

जंगल में मिलीं लाशें, पुलिस ने शुरू की जांच…….

लापता होने के 15 दिन बाद, शनिवार शाम को ग्रामीणों ने गुरुडुमुड़ा के जंगल में लाशें देखीं और इसकी सूचना कटघोरा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम और एएसपी यूबीएस चौहान ने जांच शुरू की। घटनास्थल से एक बैग और छोटी बोतल भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टि से मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पूरी तरह से पुष्टि के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया और आसपास के गांवों के सरपंचों तथा ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। दोनों के परिवार में कोई संतान नहीं है, जिससे मामले की जटिलता और बढ़ गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा!