बिलासपुर! 8वीं की छात्रा से ट्यूशन शिक्षक करता था अश्लील हरकत..पिता ने लिखाई रिपोर्ट, आरोपी शिक्षक पहुंचा जेल, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोनी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में कोनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता के पिता ने 30 नवंबर 2024 को कोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी के साथ ट्यूशन शिक्षक श्रवण कुमार यादव पिछले एक साल से अश्लील हरकतें कर रहा था। जब छात्रा ने इसका विरोध किया और परिजनों को जानकारी देने की धमकी दी, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी नवीन कुमार देवांगन ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की। घेराबंदी कर आरोपी श्रवण कुमार यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने इस प्रभावी कार्रवाई के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं ग्रामीण, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली अक्षय प्रमोद साबद्रा, थाना प्रभारी नवीन कुमार देवांगन और उनकी टीम की सराहना की।
ये हैं गिरफ्तार आरोपी…..
श्रवण कुमार यादव पिता छेदी प्रसाद यादव उम्र 39 वर्ष निवासी बरहवांटोला, महाराजगंज, धुंधली, उत्तर प्रदेश। वर्तमान पता: रिवर व्यू कॉलोनी, कोनी, जिला बिलासपुर।
