BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! ब्लैक स्कॉर्पियो & स्कूटी की जोरदार भिड़ंत..छात्र हुआ घायल, घटना का CCTV फुटेज आया सामने, वीडियो देख पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के भारतीय नगर मस्जिद के पास सड़क हादसे में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना 25 नवंबर 2024 की सुबह 9 बजे की है, जब बी.कॉम सेकेंड ईयर का छात्र अभ्युदय मिश्रा अपनी एक्टिवा क्रमांक CG10BF6044 में हवा भरवाने जा रहा था। भारतीय नगर चौक की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक ब्लैक स्कॉर्पियो क्रमांक HR38AD9498 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक ड्राइविंग करते हुए उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि छात्र हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरा, जबकि उसकी एक्टिवा भी दूर तक घिसटती चली गई। हादसे के बाद सड़क पर गिरे छात्र ने उठने की कोशिश की लेकिन गंभीर चोटों के कारण असमर्थ रहा। स्थानीय लोगों और वहां मौजूद एक महिला ने तत्काल मदद के लिए आगे आकर छात्र को संभाला। स्कॉर्पियो चालक भी वाहन से उतरकर मौके पर पहुंचा। घायल छात्र को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी रीढ़ की हड्डी और सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि पीठ, हाथ और पैर भी बुरी तरह छिल गए हैं। उसकी एक्टिवा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना के बाद छात्र ने परिजनों के साथ सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ धारा 125(a)-BNS और 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल छात्र का अस्पताल में इलाज जारी है और पुलिस घटना की जांच कर रही है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...