ChhattisgarhRaftaar News Cg

शादी की खुशियां मातम में बदली: बारातियों की ओमनी कार हादसे का शिकार, एक युवक की मौत, 5 गंभीर..दर्दनाक सड़क दुर्घटना, तेज रफ्तार बनी काल, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला………

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बारातियों से भरी एक ओमनी कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। विश्रामपुर थाना क्षेत्र के रामनगर स्थित पासन नाला के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस भीषण टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कार रुनियाडिह गांव से कुंवरपुर जा रही थी। सभी लोग एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए निकले थे। कार में कुल छह लोग सवार थे। हादसा उस वक्त हुआ जब वाहन पासन नाला के पास पहुंचा और चालक का संतुलन बिगड़ गया। कार सड़क किनारे एक पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को तत्परता से कार से बाहर निकालकर विश्रामपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और सड़क पर फिसलन को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। हादसे ने शादी की खुशियों को गम में बदल दिया। गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने लोगों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ...