ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत अस्पताल का 1 करोड़ की लागत से होगा रिनोवेशन, कलेक्टर ने अस्पताल का किया निरीक्षण, पढ़िए पूरी खबर…..

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत स्थित प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी) का लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से रिनोवेशन किया जावेगा। विभिन्न योजनाओं के कन्वर्जेंस से राशि जुटाई जाएगी। कलेक्टर अवनीश शरण ने इस सिलसिले में अस्पताल भवन और परिसर का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने डॉक्टरों और इंजीनियरों के साथ बैठकर इसकी कार्ययोजना बनाई। उन्होंने अगले तीन महीने में यह कार्य पूर्ण करने की जिम्मेदारी कार्य एजेंसियों को दी।

कलेक्टर ने अस्पताल परिसर में बने शासकीय आवास गृहों में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों की समस्याएं भी सुनी और रिनोवेशन की कार्ययोजना में इसे शामिल करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने इलाज कराने आए मरीजों से भी मुलाकात कर अस्पताल की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। महिला वार्ड भी गए। उनसे चर्चा कर प्रसव सुविधा के बारे में पूछताछ की। बताया गया कि बीते रात 3 प्रसव हुए हैं। जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। महीने भर में औसतन 90 प्रसव दर्ज होते हैं। उन्होंने कहा कि ठंड का मौसम शुरू हो चुका है। अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को कंबल वितरित किए जाए। अगले तीन दिन में जिले की सभी अस्पतालों में उपलब्ध हो जाएं।

कलेक्टर ने मुख्यालय में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए उनके आवास की मरम्मत और पेयजल की समस्या को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर में सिम्स के दो खाली पड़े हॉस्टलों का इस्तेमाल मेडिकल वार्ड के रूप में करने की अनुमति भी प्रदान की। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉक्टर अनिल श्रीवास्तव, पीएचसी प्रभारी डॉक्टर आकांक्षा दुबे, डीपीएम पीयूली मजूमदार, जनपद पंचायत सीईओ जेआर भगत, आरईएस ईई और सीजी एमएससी के अधिकारी भी उपस्थित थे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...