ChhattisgarhRaftaar News Cg

ASI ने पुलिस बैरक में फांसी लगाई: देर रात तक ड्यूटी, सुबह मिला शव! 

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) बालोद जिले में शनिवार सुबह पुलिस विभाग में सेवा दे रहे एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान हीरामन मंडावी के रूप में हुई है, जो दुर्ग जिले के बोरसी निवासी थे।जानकारी के मुताबिक, हीरामन मंडावी दल्लीराजहरा थाने में पदस्थ थे और बैरक में ही रहते थे। शुक्रवार रात वे करीब 11 बजे तक ड्यूटी पर थे, इसके बाद सोने चले गए। शनिवार सुबह जब जवान नहाकर लौटे तो उन्होंने हीरामन को पंखे से लटकते देखा। तत्काल उन्हें नीचे उताकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को चिखलकसा मॉर्च्यूरी भेज दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों को सूचित कर दिया गया है। सीएसपी चित्रा वर्मा ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...