ChhattisgarhMasturiRaftaar News Cg

मस्तूरी! राशि प्लांट में हादसा: कर्मचारी गंभीर रूप से घायल, अपोलो अस्पताल में इलाज जारी, पढ़िए पूरी खबर……

मस्तूरी:(प्रांशु क्षत्रिय) क्षेत्र के ग्राम पाराघाट स्थित राशि स्टील एंड पावर प्लांट में एक बार फिर से गंभीर हादसा हो गया। इस बार प्लांट के बेनिफिकेशन सेक्शन में कार्यरत एक कर्मचारी नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कर्मचारी मूलचंद साहू जो राशि प्लांट में बेनिफिकेशन इंचार्ज के पद पर कार्यरत हैं, को आनन-फानन में अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह कोई पहला मौका नहीं है जब राशि स्टील एंड पावर प्लांट में ऐसा हादसा हुआ हो। इससे पहले भी कई बार प्लांट में सुरक्षा उपायों की अनदेखी के चलते दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। प्लांट के कर्मचारियों और वर्करों ने सेफ्टी की मांग को लेकर कई बार हड़ताल भी की है, लेकिन प्रबंधन की लापरवाही के कारण हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मूलचंद साहू प्लांट के बेनिफिकेशन सेक्शन में काम कर रहे थे, इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह ऊंचाई से नीचे गिर पड़े। गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं। तत्काल उनके सहकर्मियों ने प्राथमिक चिकित्सा देकर उन्हें अपोलो अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और इलाज जारी है।

कर्मचारी सुरक्षा पर फिर उठे सवाल….

राशि प्लांट में लगातार हो रहे हादसों ने कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्लांट में सुरक्षा मानकों की कमी और प्रबंधन की लापरवाही को लेकर कर्मचारियों में भारी नाराजगी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...