BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में 12वीं छात्र की आत्महत्या; कमरे में फंदे से लटका मिला शव!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना  के अंतर्गत कुम्हारपारा इलाके से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ एक किशोर ने अपने ही कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक किशोर न केवल 12वीं कक्षा का छात्र था, बल्कि अपनी पढ़ाई के साथ-साथ परिवार को सहयोग देने के लिए एक दुकान में काम भी करता था। घटना के वक्त किशोर अपने कमरे में था, जहाँ उसने अज्ञात कारणों से मौत को गले लगा लिया। जब परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा, तो इलाके में सनसनी फैल गई और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल खुदकुशी के पीछे की असल वजह सामने नहीं आ पाई है, क्योंकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मर्ग कायम कर किशोर के दोस्तों और परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि इस आत्मघाती कदम के कारणों का पता लगाया जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...