BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! चलती ट्रेन से गिरने पर युवक की मौत, 5 महीने बाद घर लौट रहा था श्रमिक…पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी थाना क्षेत्र के गतौरा-जयरामनगर के बीच बुधवार को चलती ट्रेन से गिरने के कारण एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान झारखंड निवासी सत्यवीर करमाली उम्र 30 के रूप में हुई है, जो हैदराबाद में काम करने के बाद पांच महीने बाद अपने घर लौट रहा था। मस्तूरी पुलिस को बुधवार सुबह करीब 12 बजे सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र में पूछताछ शुरू की। जांच के दौरान मृतक के पास एक बिना डिस्प्ले वाला मोबाइल फोन मिला। फोन पर आए कॉल से युवक की पहचान सत्यवीर करमाली के रूप में हुई। पुलिस ने फोन के जरिए सत्यवीर के परिजनों से संपर्क किया और उन्हें घटना की जानकारी दी। बताया गया कि सत्यवीर काम के सिलसिले में हैदराबाद गया हुआ था और ट्रेन से झारखंड अपने घर लौट रहा था। मस्तूरी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चलती ट्रेन से गिरने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर...