ChhattisgarhRaftaar News Cg

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर: टहलने निकले तीन ग्रामीणों की मौत, चार घायल..अचानक बेकाबू हुई स्कॉर्पियो, घटना के बाद मची चीख-पुकार, पढ़िए पूरी खबर…….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) धमतरी जिले के बिरेझर चौकी क्षेत्र के दरबा गांव में रविवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने हाईवे किनारे टहल रहे ग्रामीणों को कुचल दिया, जिससे तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन नाले में जा घुसा और चालक फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 10 बजे आठ ग्रामीण हाईवे किनारे टहल रहे थे। तभी अभनपुर की ओर से आ रही स्कॉर्पियो अचानक बेकाबू हो गई और छह लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में भावेश साहू (21), गोलू यादव (24) और खिलेश्वर सपहा (20) की जान चली गई। वहीं डिगु यादव, पुष्कर निर्मलकर और नरेंद्र यादव घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और स्थिति संभाली।

ड्राइवर फरार, वाहन मालिक हिरासत में……

SDOP रागिनी तिवारी ने बताया कि हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक फरार हो गया, जबकि वाहन मालिक गाड़ी में फंस गया था, जिसे मामूली चोटें आईं। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...