ChhattisgarhRaftaar News Cg

यात्रीगण कृपया ध्यान दे! पेंड्रा में मालगाड़ी के 23 डिब्बे डिरेल, 6 ट्रेनें रद्द, 9 का रूट डायवर्ट, पढ़िए पूरी खबर……

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ी रेल दुर्घटना घटी। कोयला लादकर बिलासपुर की ओर जा रही मालगाड़ी के 23 डिब्बे, जिनमें इंजन भी शामिल था, भनवारटंक रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतरकर पलट गए। इस हादसे में ट्रैक पर कोयले का ढेर लग गया, जिसके कारण इस रूट से गुजरने वाली कई यात्री गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई है। रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन अप और डाउन दोनों रूटों की पूरी तरह से क्षति हो गई है। ओएचई तार और सिग्नल के खंभे भी इस दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुए हैं। रेलवे अधिकारियों का अनुमान है कि इस हादसे से रेलवे को करोड़ों रुपए का नुकसान हो सकता है। ट्रैक पर यातायात बहाल होने में दो से अधिक दिन लग सकते हैं। इस दुर्घटना के कारण बिलासपुर-पेंड्रारोड-कटनी मार्ग की सभी ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। 6 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जबकि 9 ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। प्रभावित ट्रेनों की सूची निम्नलिखित है:

रद्द की गई ट्रेनें..……

1. चिरमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस (18258)

2. बिलासपुर-चिरमिरी एक्सप्रेस (18257)

3. अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस (18242)

4. दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस (18241)

5. शहडोल-बिलासपुर मेमू (08739) – पेंड्रारोड स्टेशन पर समाप्त।

6. कटनी-बिलासपुर मेमू (08748) – शहडोल स्टेशन पर समाप्त।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें…..

1. पुरी-योग नगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस (18477) – वाया बिलासपुर-गोंदिया-जबल पुर।

2. दुर्ग-मेजर कप्तान तुषार महाजन ऊधमपुर एक्सप्रेस (12549) – वाया दुर्ग-गोंदिया-जबलपुर।

3. भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस (12854) – वाया जबलपुर-गोंदिया।

4. दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस (12853) – वाया गोंदिया-जबलपुर।

5. छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस (15159) – वाया जबलपुर-गोंदिया।

6. दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस (15160) – वाया गोंदिया-जबलपुर।

7. विशाखापत्तनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस (20807) – वाया गोंदिया-जबलपुर-कटनी।

8. योग नगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस (18478) – वाया झांसी-भोपाल-नागपुर।

9. निजामुद्दीन-दुर्ग संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12824) – वाया झांसी-भोपाल-नागपुर।

यात्रियों के लिए सहायता केंद्र…..

प्रभावित यात्रियों की मदद के लिए रेलवे द्वारा बिलासपुर, रायगढ़, अनुपपुर, शहडोल, उसलापुर, दुर्ग, रायपुर और गोंदिया जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर “May I Help You” बूथ स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा, रेलवे हेल्पलाइन नंबर 9752441105 और 1072 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि...