BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

बिलासपुर के मधुबन में अरपा नदी में नहाने गए 12 और 16 साल के दो बच्चे लापता हो गए। पुलिस और SDRF की टीम नदी में दोनों की तलाश कर रही है.....

बिलासपुर। दयालबंद के मधुबन इलाके में शनिवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अरपा नदी में नहाने गए दो बच्चे अचानक लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तलाश शुरू कराई गई। बाद में SDRF की टीम को भी बुलाया गया, जिसके बाद नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार मधुबन अटल आवास में रहने वाले 12 वर्षीय आयान अंसारी और 16 वर्षीय इमरेश शनिवार को मोहल्ले के पास स्थित अरपा नदी में नहाने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि नहाते समय दोनों नदी के ऐसे हिस्से में चले गए, जहां पानी की गहराई अधिक थी। इसी दौरान दोनों पानी के तेज बहाव और गहराई की चपेट में आ गए और देखते ही देखते लापता हो गए।

बच्चों को बचाने की कोशिश, लेकिन नहीं मिला सुराग

घटना के वक्त आसपास मौजूद लोगों ने बच्चों को बचाने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही समय में दोनों नदी में दिखाई देना बंद हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही परिवार के लोग और बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी नदी किनारे पहुंच गए। सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और तलाश शुरू कराई। स्थानीय लोगों की मदद से नदी के आसपास संभावित स्थानों पर बच्चों को खोजा गया। बाद में SDRF की टीम को बुलाया गया, जो नदी में अलग-अलग स्थानों पर सर्च अभियान चला रही है।

गोताखोरों के देर से पहुंचने पर लोगों में नाराजगी

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों में बच्चों को जल्द खोजने को लेकर चिंता बनी रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि सूचना मिलने के बाद भी गोताखोरों के पहुंचने में देरी हुई। करीब सवा घंटे तक गोताखोरों के नहीं पहुंचने की बात को लेकर लोगों में नाराजगी देखी गई। फिलहाल पुलिस और SDRF की टीम नदी में संभावित गहरे हिस्सों और आसपास के क्षेत्रों में बच्चों की तलाश कर रही है। घटनास्थल पर परिजन और स्थानीय लोग भी मौजूद हैं। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि...