ChhattisgarhRaftaar News Cg

CRIME NEWS! घर में मिली कॉलेज छात्रा की लाश.. नकाबपोश युवक को भागते पड़ोसी ने देखा, पुलिस कर रही मामले की जांच, पढ़िए पूरी खबर….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के सिलियारी भांठा इलाके में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती के शव के पास एक बैग पाया गया, जिसमें एक चाकू, चांदी का लाकेट, एक मफलर और एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में लिखा था, “मंजीत ने मुझे मार डाला… सॉरी मंजीत !” मृत युवती की पहचान पूजा पटेल उम्र 18 वर्ष के रूप में हुई है, जो स्पोर्ट्स और बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा थी। जानकारी के अनुसार घटना के समय युवती के परिजन घर पर नहीं थे और वह अकेली थी। पड़ोस की एक महिला ने एक नकाबपोश युवक को युवती के घर से बाहर भागते हुए देखा और इस बारे में युवती के परिजनों को सूचना दी। जब परिजन घर पहुंचे, तो उन्होंने युवती को मृत पाया। शव के पास मिले सुसाइड नोट के आधार पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले को लव एंगल से भी देख रही है और परिजनों व पड़ोसियों से पूछताछ जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है और इस संदिग्ध मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा!