ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

खुलासा; 36.50 लाख गबन कांड का मास्टरमाइंड निकला दोस्त..घंटों में धराया, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला!

  1. रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी रायपुर में मल्टीलेवल पार्किंग से 36 लाख 50 हजार रुपये गबन करने के मामले में पुलिस ने महज कुछ घंटों के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरी रकम बरामद कर ली है। चौंकाने वाली बात यह रही कि वारदात का मास्टरमाइंड प्रार्थी का करीबी मित्र ही निकला। पुलिस के अनुसार प्रार्थी ज्ञानप्रकाश पांडे 16 फरवरी को जमीन की रजिस्ट्री के लिए 36.50 लाख रुपये लेकर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मल्टीलेवल पार्किंग, महतारी चौक पहुंचे थे। उन्होंने कार की चाबी अपने मित्र नितिन सोनी को देकर रजिस्ट्री कार्यालय चले गए। इसी दौरान कार में रखी नकदी गायब हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देशन में एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा सिविल लाइन थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर संदेह नितिन सोनी पर गहराया। कड़ाई से पूछताछ में उसने अपने साथी तनवीर आलम के साथ मिलकर गबन की साजिश रचने की बात कबूल कर ली। जांच में सामने आया कि नितिन भारी कर्ज में डूबा था। उसने अपने दोस्त के भरोसे का फायदा उठाकर रकम हड़पने की योजना बनाई और साथी को दो लाख रुपये देने का लालच दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गबन की पूरी 36 लाख 50 हजार रुपये की राशि बरामद कर ली है। थाना सिविल लाइन में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...