BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

कार मोड़ने की बात पर मारपीट! 2 युवकों ने किया पथराव, पहुंचे जेल..वीडियो देख पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रात्रि के समय कार मोड़ने की बात को लेकर हुए विवाद में मारपीट और गाड़ी को क्षतिग्रस्त करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 24 नवंबर 2024 की है, जब प्रार्थी तरनजीत सिंह नोत्रा ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। उनके अनुसार वह रात करीब 11:30 बजे अपने वाहन क्रमांक CG10 BJ 1707 से हेमू नगर में एक शादी समारोह में जा रहे थे। मन्नू चौक रोड पर उन्होंने कार को मोड़ते समय तेज गति से आती मोटरसाइकिलों को देखकर सावधानीपूर्वक अपनी कार रोक दी, जिससे दुर्घटना टल गई। लेकिन मोटरसाइकिल सवार आरोपियों ने इस बात को लेकर विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने तरनजीत सिंह के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की और उनकी कार को नुकसान पहुंचाया। तरनजीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया।

अपराध क्रमांक 562/24 के तहत धारा 296, 115(2), 351(2), 324(4), और 3(5) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और मुखबिरों की मदद से आरोपियों की पहचान की। इसके बाद सोमवार को आरोपियों को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ न केवल मारपीट और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया, बल्कि उनके आचरण को देखते हुए अतिरिक्त रूप से धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

ये हैं पकड़े गए आरोपी…….

01. मौसम बोले पिता स्व. भोले शंकर बोले उम्र 25 वर्ष निवासी मन्नू चौक टिकरापारा थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर,

02. आशीष पानिकर पिता स्व. दिलीप पानिकर उम्र 27 वर्ष निवासी दयालबंद शिव मंदिर के पास कोतवाली जिला बिलासपुर।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...