ChhattisgarhRaftaar News Cg

गौरा-गौरी देखने आए युवक ने की आत्महत्या, पेड़ पर लटका मिला शव…..

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। गौरा-गौरी महोत्सव देखने आए 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह ग्राम पंचायत पंडरमुड़ा के ठोढ़ी क्षेत्र में ग्रामीणों ने युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका देखा, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही जोबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को नीचे उतरवाया। मृतक की पहचान सुरेंद्र राठिया, निवासी ग्राम चचिया, जिला चांपा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र अपने एक रिश्तेदार के घर ग्राम छिरपानी में चल रहे गौरा-गौरी महोत्सव को देखने आया था। वह यहां कैसे और किन हालात में आत्महत्या के कदम तक पहुंचा, इसका फिलहाल कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और युवक के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; पीएम आवास योजना में बड़ा एक्शन; बिलासपुर में 5,873 अपात्र हितग्राहियों के नाम सूची से हटें... बिलासपुर; बाल सुधार गृह चौकीदार हत्याकांड बिलासपुर; दूसरे आरोपी की पटना से गिरफ्तारी..8वें दिन भी प्... बिलासपुर; बिरकोना में जुआ फड़ पर पुलिस छापा; 9 जुआरी गिरफ्तार..20,700 नकद, 9 मोबाइल और बाइक जब्त! रतनपुर NH पर पौधारोपण करा रही महिला सुपरवाइजर को ट्रेलर ने 20 मीटर तक घसीटा, चालक गिरफ्तार..लापरवाही... सीपत; घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला 21 वर्षीय युवक..पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी! केंद्रीय जेल बिलासपुर में फिर कैदी की मौत; एक महीने में चौथी घटना, जेल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे ... बिलासपुर के नोबल अस्पताल पर लापरवाही का आरोप; ऑपरेशन के अगले ही दिन मरीज की मौत, परिजनों ने मचाया हं... रतनपुर में फिर खून से लाल हुई रात; घर की छत पर युवक की बेरहमी से हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार..ईंट और हं... बिलासपुर; बेकाबू ट्रेलर डिवाइडर पार कर पलटा, सड़क सफाईकर्मी महिला की मौत...मेंटेनेंस कार्य में लापरव... बिलासपुर; विधानसभा से लौटते ही मैदान में उतरे विधायक सुशांत शुक्ला: जलभराव वाले क्षेत्रों का किया दौ...