BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

टीएल बैठक! कलेक्टर ने धान खरीदी की समीक्षा करते नोडल अधिकारियों को निरीक्षण करने के दिए निर्देश..एनएचएम के रिक्त पदों पर शीघ्र होगी भर्ती, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर अवनीश शरण ने सोमवार को टीएल बैठक में धान खरीदी सहित शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं और लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि खरीदी केन्द्रों में किसानों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाए। उन्हें धान बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने धान खरीदी से जुड़े सभी अधिकारियों को हिदायत दी है कि खरीदी कार्य से जुड़ी हर स्तर की समस्या का तत्काल समाधान किया जाए। केवल पंजीकृत किसानों से ही उन्हें जारी टोकन के हिसाब से धान खरीदी की जाए। किसानों के नाम पर अपना हित साधने और गड़बड़ी करने वाले अपराधिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाए। बैठक में बताया गया कि 22 तारीख तक 2 हजार 559 किसानों द्वारा 1 लाख 24 हजार क्विंटल से अधिक धान की बिक्री की गई है। लगभग 28 करोड 52 लाख रूपए की राशि का भुगतान किसानों को किया जा चुका है। जिले में 1 लाख 38 हजार 964 किसान पंजीकृत हैं। इस वर्ष 5 हजार 309 किसान अधिक पंजीकृत हुए हैं। कलेक्टर ने सभी नोडल अधिकारियों को खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण करने कहा। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को केसीसी कार्ड के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पूरी संवेदनशीलता के साथ लोगों की समस्याओं का निराकरण करने कहा। एनएचएम के रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्राकृतिक आपदा से हुई मौत के बाद दी जाने वाली आर्थिक सहायता के मामलों को गंभीरता एवं सवंदेनशीलता के साथ निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने जनदर्शन में लंबित मामलों की भी समीक्षा करते हुए जल्द निपटारा के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, सहायक कलेक्टर तन्मय खन्ना सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत वन विभाग के सरकारी दफ्तर में जाम छलकने का वीडियो वायरल; डिप्टी रेंजर चिकन-मटन बनाते दिखे..10-15... मटियारी में लगा स्वास्थ्य शिविर..200 से ज्यादा ग्रामीणों की हुई जांच; मुफ्त एक्स-रे से लेकर दवाइयों ... बिलासपुर में कान दर्द की शिकायत लेकर पहुंची महिला..एंजियोप्लास्टी के बाद मौत; अस्पताल में हंगामा..डॉ... बिलासपुर में बेजुबान पर कार का कहर; सड़क पर बैठी गाय को कुचला, CCTV में कैद हुई बेरहमी..FIR दर्ज! सीपत; घर में घुसा चोर, सामना होते ही गृहस्वामी का सिर रॉड से फोड़ा..वारदात के बाद फरार, गांव में दहश... सीपत में जंगल की रखवाली या कागजों में पहरेदारी? बीट गार्ड के निवास के पास ही कट गए 7 सागौन के पेड़..... सिम्स में भर्ती युवक शाम को घर भागा, सुबह बिगड़ी तबीयत तो पहुंचा अस्पताल..डॉक्टरों ने मृत घोषित किया... वोटर लिस्ट में 24.99 लाख नाम कम होने पर सियासत गरमाई : मोहम्मद अकबर ने फॉर्म-7 के इस्तेमाल पर उठाए स... मुंगेली में साइबर ठगी की रकम के लेन-देन पर बड़ा फैसला : म्यूल अकाउंट इस्तेमाल करने वाले आरोपी को 3 स... कोरिया में भीषण सड़क हादसा : राजहंस बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौत, 4 बच्चों समेत 14...