BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

करगी रोड रेलवे स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा टला; मालगाड़ी के तीन डिब्बे बेपटरी..नीचे फंसा मिला जेसीबी का बकेट!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल अंतर्गत करगी रोड रेलवे स्टेशन पर सोमवार को बड़ा रेल हादसा टल गया। प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि हादसे के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, इंजीनियरिंग एवं तकनीकी टीम तथा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) मौके पर पहुंच गए। टीम ने तत्काल राहत एवं ट्रैक बहाली का कार्य शुरू किया और प्रभावित रेल लाइन को जल्द सामान्य करने की कार्रवाई की। हादसे के दौरान सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि बेपटरी हुए डिब्बों के नीचे एक जेसीबी मशीन का बकेट फंसा मिला। इससे दुर्घटना के कारणों को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेलवे ट्रैक के समीप चल रहे कार्य के दौरान जेसीबी का बकेट मालगाड़ी की चपेट में आ गया। वहीं कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ युवक जेसीबी का बकेट लेकर रेलवे लाइन पार कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। फिलहाल दुर्घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हादसा किस कारण से हुआ। प्राथमिकता के आधार पर ट्रैक बहाली का कार्य पूरा कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....