BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

मस्तूरी थाना क्षेत्र में चाकूबाजी: पुरानी रंजिश में दो युवकों पर जानलेवा हमला, सिम्स में चल रहा इलाज, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी थाना क्षेत्र के जयरामनगर में पुरानी रंजिश को लेकर समझौते के नाम पर दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। इस घटना में सुरेंद्र सेन और युधिष्ठिर यादव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेंद्र सेन का गांव के ही भोकलु नामक युवक से पुराना विवाद था। सुरेंद्र ने इस विवाद को सुलझाने के लिए समझौते की पहल की और भोकलु से मिलने गया। लेकिन बातचीत के दौरान भोकलु और उसके आधा दर्जन साथियों ने सुरेंद्र पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस दौरान सुरेंद्र सेन के साथ मौजूद युधिष्ठिर यादव ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने उस पर भी हमला कर दिया। दोनों को लहूलुहान हालत में छोड़कर हमलावर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस मीडिया से मामले पर जानकारी साझा करने से बच रही है। इस घटना ने क्षेत्र में बढ़ती चाकूबाजी और गैंगवार की घटनाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर नशे की लत के शिकार लोग मामूली विवादों पर हिंसक हो रहे हैं और गंभीर अपराधों को अंजाम देने से भी नहीं हिचकिचा रहे हैं। फिलहाल सिम्स अस्पताल में घायल युवकों का इलाज जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है और पीड़ित परिवार डरा-सहमा हुआ है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा!