BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! अत्यधिक नशे में चूर शराबी का 3 लाख कीमती R15 ले उड़े चोर.. धनतेरस में खरीदा था बाइक, पढ़िए पुरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) चकरभाठा थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शासकीय शराब दुकान के पास से शनिवार की रात एक युवक की तीन लाख रुपये की यामाहा R15 बाइक चोरी हो गई। सिरगिट्टी निवासी प्रार्थी राजू दास मानिकपुरी ने चकरभाठा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। प्रार्थी राजू ने बताया कि वह अपनी महंगी बाइक से शासकीय शराब दुकान पहुंचा था। अत्यधिक नशा हो जाने के कारण वह बाइक चलाने की स्थिति में नहीं था। बाइक की चाबी वहीं लगी हुई थी और वह शराब दुकान के आगे पास जमीन पर सो गया। इसी दौरान किसी अज्ञात चोर ने उसकी बाइक चुरा ली। राजू ने बताया कि जब उसे होश आया, तो उसने खुद को सेवार रोड के ओवरब्रिज के नीचे पाया। उसे यह भी याद नहीं कि वहां तक वह कैसे पहुंचा। फिलहाल वह अपनी बाइक को खोजने के लिए लोगों से मदद की अपील कर रहा है। चकरभाठा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा!