BilaspurChhattisgarhMasturiRaftaar News Cg

बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष के 2 वर्षीय भतीजे की दर्दनाक मौत..घर के बाहर खेलते वक्त तेज रफ्तार ट्रक ने लिया चपेट में..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला! 

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसे ने सभी को स्तब्ध कर दिया। बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष इरशाद अली के भतीजे और सहारा डेंटल के संचालक डॉ. इकबाल अली के दो वर्षीय बेटे फ़ज़्ज़ान अली टीपू की तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक रात करीब 9 बजे लालखदान चौक स्थित घर के बाहर फ़ज़्ज़ान अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी महमंद बाईपास की ओर से आ रहा तेज रफ्तार हाईवा ट्रक अचानक बच्चों के करीब आ धमका और फ़ज़्ज़ान को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल मासूम को परिजन आनन-फानन में शहर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रात में बच्चे के शव को सिम्स मर्च्यूरी में रखा गया। मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद लालखदान स्थित कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार किया जाएगा। हादसे के बाद तोरवा पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...