ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

शराब के 100 रुपए के विवाद में दो बेटों ने पिता की कर दी हत्या..मां ने किया सच उजागर, पढ़िए पूरी खबर……

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शराब के 100 रुपए को लेकर हुए विवाद में दो सगे भाइयों ने अपने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी बेटों ने हत्या को हादसा बताने की कोशिश की, लेकिन मां ने पुलिस के सामने सच्चाई उजागर कर दी। परेवाडीह गांव के रहने वाले भगवान सिंह ठाकुर उम्र 55 वर्ष के दोनों बेटे शशि ठाकुर उम्र 30 वर्ष और दशरथ ठाकुर उम्र 25 वर्ष शराब के आदी हैं। पुलिस के अनुसार 22 नवंबर की रात करीब 10 बजे बड़ा बेटा शशि ठाकुर शराब के नशे में घर पहुंचा और छोटे भाई दशरथ से झगड़ा शुरू कर दिया। शशि ने आरोप लगाया कि उसने शराब लाने के लिए 100 रुपए दिए थे, लेकिन शराब नहीं आई। इस पर दशरथ ने बताया कि उसने पैसे दोस्त काशी को दिए थे, और वही बता सकता है कि शराब क्यों नहीं लाया! विवाद बढ़ने पर शशि ने लकड़ी के टुकड़े से दशरथ पर हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। बीच-बचाव करने पहुंची मां अंकलहिन बाई पर भी शशि ने हमला कर दिया। झगड़ा शांत करने के लिए पिता भगवान सिंह ने बेटों को समझाने की कोशिश की और उनके पैर पकड़कर विवाद बंद करने की गुहार लगाई। लेकिन गुस्से में भरे बेटों ने पिता पर ही हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार शशि ने भगवान सिंह का गला घुटनों से दबाया, जबकि दशरथ ने उनकी छाती पर लात मारी। इस हमले से भगवान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

मां ने बताया सच, दोनों बेटा गिरफ्तार…….

पिता की मौत के बाद आरोपी बेटों ने इसे हादसा साबित करने की कोशिश की। हालांकि मां अंकलहिन बाई ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उतई थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी पहले भी हिंसक झगड़ों में शामिल रहे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा!