BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

महिलाओं का अश्लील & हॉर्नी पोस्ट सोशल मीडिया पर फैलाने वाले एमिगोस & तंत्रा बार में पुलिस की रेड, हुई कार्यवाही, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) महिलाओं का अश्लील और हॉर्नी पोस्ट को सोशल मीडिया पर फैलाने वाले बार संचालकों और प्रबंधन के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को प्रार्थीगणों द्वारा थाना तारबाहर और थाना सिविल लाईन में लिखित शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें आरोप लगाया गया कि एमिगोस बार और तंत्रा बार के संचालक और प्रबंधन फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से महिलाओं के अश्लील पोस्ट जारी कर रहे हैं और बार में विभिन्न प्रलोभनों के जरिए अश्लीलता और आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं। शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाईन और थाना तारबाहर में भारतीय दंड संहिता की धारा 79, 294 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 तथा स्त्री अशिष्ट रूपण अधिनियम की धारा 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर, नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम गठित की गई है जो इस मामले की विवेचना कर रही है। तंत्रा और एमिगोस बार में रेड की गई, जिसमें महिला संबंधी आपत्तिजनक पोस्ट और अन्य सामग्री जप्त की गई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रदीप आर्य, थाना प्रभारी तारबाहर गोपाल सतपथी, उपनिरीक्षक श्रवण टंडन, उप निरीक्षक अमृत साहू, आरक्षक सोनू पाल, आशीष राठौर, प्रेम सूर्यवंशी और सउनि ओंकार बंजारे का विशेष योगदान रहा।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...