ChhattisgarhRaftaar News Cg
VIDEO! छत्तीसगढ़ में मंत्री के काफिले का हादसा: ट्रक चालक की लापरवाही से चार गाड़ियां आपस में टकराईं, वीडियो देख पढ़िए पूरी खबर…….


छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ में एक और मंत्री का काफिला हादसे का शिकार हो गया। कृषि मंत्री रामविचार नेताम के हादसे के बाद अब रविवार को महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा राजपुर थाना क्षेत्र में हुआ, जहां उनके काफिले की चार गाड़ियां आपस में टकरा गईं। मिली जानकारी के अनुसार मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े कुसमी के दौरे पर जा रही थीं। इसी दौरान उनके काफिले के आगे चल रहे एक ट्रक चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।

राहत की बात यह है कि मंत्री और काफिले में शामिल सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं। हादसे के वक्त काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, लेकिन किसी को चोट नहीं आई। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS
