BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; नाला किनारे जुआ फड़ पर कोटा पुलिस का छापा, 6 जुआरी गिरफ्तार..52 पत्ती ताश, 16,550 नकद और जुआ सामग्री जब्त!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के कोटा थाना क्षेत्र में जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 52 पत्ती ताश से दांव लगाकर जुआ खेल रहे छह आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश, एक बोरी की फट्टी और 16,550 रुपये नकद जब्त किए गए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 एवं बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार चेतना विरुद्ध नशा एवं प्रहार अभियान के तहत अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान 27 जून को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम घोंघाडीह नाला के पास कुछ लोग रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह तथा एसडीओपी कोटा नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान छह आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश, एक बोरी की फट्टी और 16,550 रुपये नकद जब्त किए। सभी के खिलाफ अपराध क्रमांक 523/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) एवं 112 बीएनएस के अंतर्गत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी……

राजा रजक (32) पुरानी बस्ती, कोटा, सूरज कश्यप (27) कपसिया कला, आदित्य बंजारे (19) कपसिया कला, नितेश साहू (26) फिरंगीपारा, कोटा, सोमनाथ शर्मा (32) पुरानी बस्ती, कोटा, कमलेश केंवट (35) ग्राम नेवरा, थाना कोटा

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...