BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर! फिल्मी अंदाज में लुट; पिकअप के सामने स्कूटी अड़ाकर लूटे 50 हजार…साथ ही मारपीट भी, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश, विडियो देख पढ़िए पूरी खबर……..

बिलासपुर:(प्रांशु क्षत्रिय)  सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में फिल्मी स्टाइल में पिकअप ड्राइवर और हेल्पर से 50 हजार रुपये की लूट का मामला सामने आया है। इस घटना को दो अज्ञात आरोपियों ने फदहाखार जंगल के पास अंजाम दिया। पीड़ित ने घटना की शिकायत सिरगिट्टी थाना में दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में कोटमी सोनार निवासी दिलीप कुमार यादव ने पुलिस को बताया कि वह 23 नवंबर को सुबह 10 बजे मंसुर खान की पिकअप वाहन क्रमांक CG10AW4123 में पुट्ठा भरकर हेल्पर धनी यादव के साथ सिरगिट्टी आ रहे थे। करीब 11:15 बजे फदहाखार जंगल के पास सफेद रंग की एक्टिवा में सवार दो अज्ञात व्यक्ति उनकी गाड़ी के सामने आकर रुके। आरोपियों ने पिकअप वाहन को रोकते हुए अवैध कबाड़ ले जाने का आरोप लगाया और थाने चलने को कहा। जब ड्राइवर और हेल्पर ने बताया कि वे पुट्ठा लेकर जा रहे हैं, तब भी आरोपियों ने उनकी बात अनसुनी कर दी। इसके बाद दोनों ने फिल्मी अंदाज में उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान आरोपियों ने दिलीप यादव की जेब में रखे 50 हजार रुपये छीन लिए और मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने तुरंत सिरगिट्टी थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। सिरगिट्टी थाना पुलिस ने दिलीप यादव की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2)-BNS और 309 (4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब लुटेरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुट गई है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...