ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! हत्या की गुत्थी सुलझी: केबल चोरों ने की थी किसान की हत्या.. ईट से वार कर केबल से दबाए थे गला, नाबालिक सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर……

तखतपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) 19 नवंबर 2024 को ग्राम पकरिया में हुई एक सनसनीखेज हत्या की गुत्थी को तखतपुर पुलिस ने सुलझा लिया है। मृतक राम मनोहर कौशिक की बेरहमी से हत्या कर शव को खेत में केबल वायर से लटकाने की घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी। पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से हत्या के मुख्य आरोपी छोटू रजक उर्फ सौखी रजक और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को 19 नवंबर को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम पकरिया निवासी राम मनोहर कौशिक की हत्या कर शव को खेत में लटकाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा, एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव और आसपास के क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया गया। तखतपुर थाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटनास्थल पर मिले भौतिक साक्ष्यों और वैज्ञानिक जांच के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि मृतक की हत्या ईंट से सिर पर वार कर और गला घोंटकर की गई थी। पुलिस टीम ने लगातार घटनास्थल के आसपास के लोगों और ग्रामीणों से पूछताछ की। जांच में मृतक का किसी के साथ कोई विवाद सामने नहीं आया। इसके बाद आसपास के गांव हरदी, ढनढन और पकरिया के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। मुखबिर की सूचना पर पुलिस को पता चला कि गांव का छोटू रजक घटना के दिन से गायब है। छोटू रजक पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। पुलिस ने उसे तलाश कर हिरासत में लिया और पूछताछ की। पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने एक नाबालिग के साथ मिलकर यह हत्या की थी।

इसलिए किए हत्या……

घटना की रात 17-18 नवंबर को छोटू रजक और एक नाबालिग खेत में केबल वायर चोरी कर रहे थे। इस दौरान राम मनोहर कौशिक ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। पकड़े जाने और गांव में बदनामी के डर से दोनों ने राम मनोहर कौशिक पर ईंट और लकड़ी के खुटे से हमला किया और केबल वायर से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने छोटू रजक और नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी देवेश सिंह तखतपुर थाना स्टाफ और ACCU टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। हत्या जैसे गंभीर मामले में त्वरित और कुशल कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने पूरी टीम की सराहना की है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…..

01. छोटू रजक उर्फ सौखी रजक पिता घुरानी रजक उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम पकरिया तखतपुर,

02. विधि से संघर्षरत् बालक उम्र 17 वर्ष निवासी ग्राम पकरिया तखतपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; रेल्वे फाटक के पास मिला वृद्धा का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी..पुलिस जुटी जांच में! बिलासपुर; रतनपुर में बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, निजी नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप... बिलासपुर; एनीकट में नहाने गया युवक नदी में डूबा, देर रात पानी में तैरता मिला शव...पोस्टमार्टम रिपोर्... बिलासपुर; प्रहार अभियान के तहत कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: किराना दुकान में बिक रही थी अवैध शराब, 3... बिलासपुर; शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, दो साल के प्रेम संबंध के बाद शादी का वादा कर किया शो... बिलासपुर में तकनीक आधारित सुरक्षा व्यवस्था की शुरुआत: त्रिनेत्र’ बनेगा बिलासपुर का सुरक्षा प्रहरी, श... बिलासपुर; पुणे घुमाने का झांसा देकर नाबालिग से छेड़छाड़: मजदूरी करने आए परिवार की बच्ची को बहला-फुसल... शादी का झांसा देकर 6 साल तक शोषण; दूसरी महिला से की कथित शादी, आरोपी हिरासत में! बिलासपुर; नीट पेपर लीक मामले में विरोध करने पर NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई नेताओं पर एफआईआर..स... बिलासपुर में कलेक्टर के आदेश को ठेंगा दिखा रहे अफसर; रातभर गूंजती रही बोरिंग मशीन की आवाज, जिम्मेदार...