ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

मजदूर युवक का अपहरण, बंधक बनाकर मारपीट, किया अननैचुरल सेक्स, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वसूली की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार….

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सूरत (गुजरात) में मजदूरी करने जा रहे रामानुजगंज निवासी एक युवक को झांसा देकर अपहरण, बंधक बनाकर मारपीट और यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा था, तभी एक युवक ने बस पकड़ाने के बहाने उसकी मदद का भरोसा दिया और उसे अपने साथ ले गया। भरोसा कर युवक उसकी बाइक पर बैठ गया, लेकिन आरोपी उसे रायपुर शहर से दूर एक सुनसान इलाके में बने घर ले गया और कमरे में बंद कर बंधक बना लिया। पीड़ित के अनुसार, रायपुर स्टेशन पर उसकी मुलाकात आरोपी गोविंद उर्फ गोविंदा धृतलहरे से हुई। आरोपी ने कहा कि वह उसे जल्द ट्रेन या बस की कनेक्टिविटी दिलवा देगा। लेकिन बाइक पर बैठते ही आरोपी उसे भटकाते हुए एक अज्ञात स्थान पर ले गया। कमरे में पहुंचते ही आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने युवक के साथ जबरन अप्राकृतिक कृत्य किया। इस दौरान पीड़ित चीखता रहा, लेकिन आरोपी नहीं रुका और उसने पूरी वारदात का वीडियो भी बना लिया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने यह वीडियो उसके परिवारवालों को भी भेज दिया और धमकी दी कि यदि वीडियो वायरल होने से बचाना है तो 1.5 लाख रुपये देने होंगे। रकम न मिलने पर वीडियो सोशल मीडिया में फैलाने की धमकी देकर आरोपी लगातार दबाव बनाता रहा। एक मौके का फायदा उठाकर पीड़ित वहां से भाग निकला और सीधे अपने गृह क्षेत्र रामानुजगंज पहुंचकर परिवार और स्थानीय पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए रामानुजगंज पुलिस ने जीरो FIR दर्ज कर केस रायपुर विधानसभा थाना भेजा। रायपुर विधानसभा थाना पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी इनपुट के आधार पर आरोपी गोविंद धृतलहरे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी पहले भी लोगों को इसी तरह अपना शिकार बनाता था और क्या इस पूरे मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है। आरोपी पर अपहरण, बंधक बनाना, मारपीट, अप्राकृतिक कृत्य, धमकी देना, अश्लील वीडियो बनाना और भेजना सहित आईटी एक्ट के तहत कई गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...