BilaspurCg bordChhattisgarhMasturiPoliticsRaftaar News CgSipat

बिलासपुर! बेहतर पुलिसिंग के लिए बदलाव: सीपत से सरकंडा पहुंचे टीआई निलेश पाण्डेय, सीपत के नए थाना प्रभारी होंगे गोपाल..बदले गए 7 थानों के निरीक्षक, पढ़िए पूरी खबर…..

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा बदलाव किया गया है। अपने कार्यकाल के दौरान सीपत थाना क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग और जनता के बीच विश्वास कायम करने वाले सीपत थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय को सरकंडा जैसे शहर के सबसे बड़े थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा की गई है। गौरतलब है कि सरकंडा थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग को हाल ही में तहसीलदार के साथ विवाद के चलते बिलासपुर आईजी द्वारा लाइन अटैच किया गया था। इस कारण सरकंडा थाना प्रभारी का पद रिक्त था, जिसे अब निलेश पाण्डेय के रूप में नया नेतृत्व मिल गया है। निलेश पाण्डेय ने सीपत थाने में तीन महीने के भीतर अपनी कुशल कार्यशैली से जनता और विभाग के बीच एक अलग पहचान बनाई थी। सीपत थाने की जिम्मेदारी अब रक्षित केंद्र से आए निरीक्षक गोपाल सतपथी को सौंपी गई है। वह अपनी नई भूमिका में सीपत क्षेत्र की कानून व्यवस्था बनाए रखने और बेहतर पुलिसिंग का प्रयास करेंगे। बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने विभागीय प्रशासनिक कार्यकुशलता को बेहतर बनाने के लिए निरीक्षकों के पदस्थापन में बड़ा फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत सात निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है और उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

देखिए लिस्ट…..

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....