BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! शिक्षा के क्षेत्र में भिलाई की अपेक्षा बिलासपुर हैं पिछड़ा..अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष ने कही ये बात, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मैं छत्तीसगढ़ में 3 दिन से दौरा कर रहा हूं। इसके पहले कांकेर में दो दिन रहा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ व भारत सरकार द्वारा आदिवासियों के हित में संचालित योजनाओं की समीक्षा कर रहा हूं। भिलाई में भी समीक्षा की और शुक्रवार को बिलासपुर में एसईसीएल कंपनी के अधिकारियों की बैठक ली है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों में एनीमिया की बीमारी ज्यादा नोट की गई है। इसकी जांच के लिए बिलासपुर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन किया । इसमें दो- तीन सौ लोगों के नमूने लिए गए।श्री आर्य ने कहा कि बैठक लेकर अनुसूचित जनजाति के विभिन्न यूनियनों से चर्चा की है। यह देखा कि कहीं कोई अन्याय तो नहीं हो रहा है। शोषण तो नहीं किया जा रहा है। विभिन्न खनन परियोजनाओं से प्रभावित लोगों के पुनर्वास की क्या स्थिति है, कितने लोगों का पुनर्स्थापना हुआ, बैठक में यह भी जानकारी ली। श्री आर्य ने सीएसआर मद की भी समीक्षा की। राशि किन मदों में खर्च हो रही है, यह जानकारी ली। उन्होंने एसईसीएल कंपनी के बारे में कहा कुछ अच्छा काम तो हुए हैं लेकिन और ज्यादा काम करने की जरूरत है। एसईसीएल प्रबंधन को आदिवासी बहुल गांवों को गोद में लेकर विकास कार्य करने चाहिए। जिस तरह भिलाई में शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे काम हुए हैं, इस तरह के काम बिलासपुर में किए जाने की जरूरत है। अध्यक्ष ने कहा कि खनन गतिविधियों से आदिवासी लोग ज्यादा प्रभावित होते हैं। उनको ज्यादा नुकसान होता है। उनकी भरपाई कंपनियां कैसे करें, इस पर विचार विमर्श किया गया और निर्देश दिए गए।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...