BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; जनदर्शन में गूंजे जनता के सवाल, कलेक्टर ने दिए फटाफट फैसले..स्कूल, पानी, बिजली, मकान की उठी मांग, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर अवनीश शरण ने सोमवार को आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के कोने-कोने से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनदर्शन में आई समस्याओं को उन्होंने गंभीरता से लेते हुए अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया और संबंधित अधिकारियों को शेष आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। तखतपुर विकासखंड के खजुरी नवागांव के सरपंच और ग्रामीणों ने गांव में मिडिल स्कूल संचालन की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल भवन 2011 से बना है, लेकिन आज तक स्कूल शुरू नहीं हुआ। बच्चों को पढ़ाई के लिए हाईवे पार कर 6 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। कलेक्टर ने तत्काल आवेदन जिला शिक्षा अधिकारी को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्राम घुटकु के सरपंच और ग्रामीणों ने गांव में पानी की गंभीर समस्या उठाई। इस पर कलेक्टर ने ईई, पीएचई को जिम्मेदारी सौंपी और जल्द समस्या हल करने कहा। मस्तूरी के ग्राम लोहर्सी के ईश्वर डहरिया ने घर के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन और झुके खंभे की वजह से दुर्घटना की आशंका जताई। कलेक्टर ने मामला बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता को सौंपा। बिल्हा के भैसबोड़ के वेदराम बंजारे ने 0.20 डिसमिल जमीन ऑनलाइन दर्ज कराने की गुहार लगाई, जिसे एसडीएम बिल्हा को सौंपा गया। 27 खोली निवासी बिजेन्द्र सूर्यवंशी ने अपने दिव्यांग बच्चे का स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में यूकेजी में दाखिला दिलाने की मांग रखी। यह मामला भी जिला शिक्षा अधिकारी को भेजा गया। तखतपुर के कुरेली निवासी रामेश्वरी यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने की मांग की, जिसकी जिम्मेदारी जिला पंचायत सीईओ को दी गई। मोपका निवासी विक्रम साय पैकरा ने घर के नक्शे के नियमितीकरण की मांग की, जिस पर संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....