BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! जिले में 5 राशन दुकान के संचालन के लिए मंगाए गए आवेदन, अंतिम तिथि 6 दिसंबर, पढ़िए पूरी खबर……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) विकासखण्ड बिल्हा अंतर्गत ग्राम पंचायत पोड़ी(स), सेवती, नगपुरा, कुआ एवं खम्हारडीह में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन के लिए आवेदन मंगाये गये है। इच्छुक ग्राम पंचायत, महिला स्व. सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समिति, अन्य सहकारी समितियां, राज्य शासन द्वारा विनिर्दिष्ट उपक्रम एवं वन सुरक्षा समितियां कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बिल्हा में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। उचित मूल्य दुकान का आबंटन ऐसे सहकारी समितियों एवं महिला स्व. सहायता समूह को किया जाएगा, जो आवेदन पत्र प्राप्त होने की तारीख के कम से कम तीन माह पूर्व पंजीकृत हो। आवेदन पत्र कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिल्हा में सीलबंद बॉक्स में जमा किया जावेगा। आवेदन करने के लिए इच्छुक महिला स्व. सहायता समूह एवं प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भण्डार के जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र की छायाप्रति, बैंक पासबुक की छायाप्रति तथा तीन माह का बैंक स्टेटमेंट एवं कार्य अनुभव प्रस्तुत करना होगा। राशन दुकान संचालन हेतु समूह एवं समिति का सहमति सहित प्रस्ताव देना होगा, जिसमें समिति के कार्यक्षेत्र का भी उल्लेख हो। आवेदन पत्र एवं लिफाफे के ऊपरी भाग में जिस पंचायत के लिए आवेदन किया गया है, उस पंचायत का नाम स्पष्ट रूप से लिखा होना चाहिए। पूर्ण दस्तावेज के अभाव में प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। दुकान आबंटन के संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व बिल्हा में सम्पर्क किया जा सकता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत वन विभाग के सरकारी दफ्तर में जाम छलकने का वीडियो वायरल; डिप्टी रेंजर चिकन-मटन बनाते दिखे..10-15... मटियारी में लगा स्वास्थ्य शिविर..200 से ज्यादा ग्रामीणों की हुई जांच; मुफ्त एक्स-रे से लेकर दवाइयों ... बिलासपुर में कान दर्द की शिकायत लेकर पहुंची महिला..एंजियोप्लास्टी के बाद मौत; अस्पताल में हंगामा..डॉ... बिलासपुर में बेजुबान पर कार का कहर; सड़क पर बैठी गाय को कुचला, CCTV में कैद हुई बेरहमी..FIR दर्ज! सीपत; घर में घुसा चोर, सामना होते ही गृहस्वामी का सिर रॉड से फोड़ा..वारदात के बाद फरार, गांव में दहश... सीपत में जंगल की रखवाली या कागजों में पहरेदारी? बीट गार्ड के निवास के पास ही कट गए 7 सागौन के पेड़..... सिम्स में भर्ती युवक शाम को घर भागा, सुबह बिगड़ी तबीयत तो पहुंचा अस्पताल..डॉक्टरों ने मृत घोषित किया... वोटर लिस्ट में 24.99 लाख नाम कम होने पर सियासत गरमाई : मोहम्मद अकबर ने फॉर्म-7 के इस्तेमाल पर उठाए स... मुंगेली में साइबर ठगी की रकम के लेन-देन पर बड़ा फैसला : म्यूल अकाउंट इस्तेमाल करने वाले आरोपी को 3 स... कोरिया में भीषण सड़क हादसा : राजहंस बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौत, 4 बच्चों समेत 14...