BilaspurCg bordChhattisgarhMasturiRaftaar News Cg

नग्न अवस्था में विडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्राओं को किया जाता हैं, ब्लैकमेल: सड़क पर उतरी छात्राओं ने मैडम पर लगाया कई आरोप, तहसीलदार छात्राओं से कह गई…जेल भेज दूंगी, पढ़िए पूरी खबर…….

मस्तुरी: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तुरी विकासखंड के पचपेड़ी हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने सोमवार को स्कूल और हॉस्टल की समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया, जिसके तहत उन्होंने चक्काजाम कर दिया। छात्राओं का यह विरोध प्रदर्शन मस्तूरी-पचपेड़ी मार्ग पर सड़क पर बैठकर किया गया, जिससे वाहनों की कतार लग गई। छात्राओं का आरोप है कि स्कूल और हॉस्टल में सफाई की कमी है और भोजन की स्थिति भी ठीक नहीं है। इसके साथ ही, स्कूल में पढ़ाई की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए गए हैं, जहां शिक्षकों की अनियमित उपस्थिति से छात्राओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। छात्राओं ने यह भी दावा किया कि उन्हें नग्न अवस्था में विडीयो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जाता हैं, वहीं उन्होंने बताया की हॉस्टल में सरकारी सुविधाओं का सही तरीके से उपयोग नहीं हो रहा है।

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही तहसीलदार माया अंचल लहरे मौके पर पहुंची और छात्राओं से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने छात्राओं को चक्काजाम खत्म करने के लिए समझाने की कोशिश की, लेकिन जब छात्राएं उनकी बात मानने को तैयार नहीं हुईं और नारेबाजी करने लगीं, तो तहसीलदार ने उन्हें जेल भेजने की धमकी दे डाली। तहसीलदार के इस व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक पुलिसकर्मी भी छात्राओं को धमकी देता नजर आ रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; रेल्वे फाटक के पास मिला वृद्धा का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी..पुलिस जुटी जांच में! बिलासपुर; रतनपुर में बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, निजी नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप... बिलासपुर; एनीकट में नहाने गया युवक नदी में डूबा, देर रात पानी में तैरता मिला शव...पोस्टमार्टम रिपोर्... बिलासपुर; प्रहार अभियान के तहत कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: किराना दुकान में बिक रही थी अवैध शराब, 3... बिलासपुर; शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, दो साल के प्रेम संबंध के बाद शादी का वादा कर किया शो... बिलासपुर में तकनीक आधारित सुरक्षा व्यवस्था की शुरुआत: त्रिनेत्र’ बनेगा बिलासपुर का सुरक्षा प्रहरी, श... बिलासपुर; पुणे घुमाने का झांसा देकर नाबालिग से छेड़छाड़: मजदूरी करने आए परिवार की बच्ची को बहला-फुसल... शादी का झांसा देकर 6 साल तक शोषण; दूसरी महिला से की कथित शादी, आरोपी हिरासत में! बिलासपुर; नीट पेपर लीक मामले में विरोध करने पर NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई नेताओं पर एफआईआर..स... बिलासपुर में कलेक्टर के आदेश को ठेंगा दिखा रहे अफसर; रातभर गूंजती रही बोरिंग मशीन की आवाज, जिम्मेदार...