BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! शहर में बढ़ते अपराध: कॉलोनी में एक बार फिर से चाकूबाजी, टाइल्स मिस्त्री गंभीर रूप से घायल, पढ़िए पूरी खबर………

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में नशेड़ी और अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। पुलिस के तमाम दावों के बावजूद अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार की शाम सिरगिट्टी क्षेत्र के अन्नपूर्णा कॉलोनी में ऐसी ही एक घटना ने लोगों को दहला दिया। बाइक सवार युवकों ने मामूली विवाद पर एक टाइल्स मिस्त्री और उसके साथियों पर हमला कर दिया। इस दौरान एक युवक ने चाकू से हमला कर मिस्त्री को गंभीर रूप से घायल कर दिया। सिरगिट्टी क्षेत्र के अन्नपूर्णा कॉलोनी में रहने वाले 27 वर्षीय रहमत अली जो पेशे से टाइल्स मिस्त्री हैं, गुरुवार को अपने साथियों के साथ काम पर गए थे। काम खत्म कर वे शाम को घर लौट रहे थे। अन्नपूर्णा कॉलोनी के पास तेज रफ्तार से गुजर रहे बाइक सवार युवकों को उन्होंने वाहन धीमे चलाने की सलाह दी। यही बात उन युवकों को नागवार गुजरी और उन्होंने रुककर रहमत अली और उनके साथियों से गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई। इस बीच एक युवक ने अपनी जेब से चाकू निकाला और रहमत अली पर हमला कर दिया। चाकू के वार से रहमत अली गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी मिस्त्रियों ने किसी तरह घायल रहमत अली को संभाला और तुरंत सिम्स अस्पताल पहुंचाया। वहाँ उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हमलावर युवक बाइक पर सवार थे और फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...