BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; सतनामी समाज का विरोध जारी, कथावाचक आशुतोष चैतन्य ने मांगी माफी, समाज ने गिरफ्तारी की रखी मांग……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तखतपुर में सतनामी समाज के विरोध प्रदर्शन के बाद कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज ने वीडियो जारी कर अपने आपत्तिजनक बयान को लेकर सार्वजनिक माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि उनके शब्दों से यदि किसी समाज की भावनाएं आहत हुई हैं तो वे इसके लिए खेद व्यक्त करते हैं। उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। हालांकि, सतनामी समाज के लोगों ने इस माफी को अपर्याप्त बताया है। समाज का कहना है कि केवल माफी से बात खत्म नहीं होगी, जब तक कथावाचक की गिरफ्तारी नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। बुधवार को सतनामी समाज के सैकड़ों लोग तखतपुर थाने के बाहर एकत्र हुए और कथावाचक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। समाज के प्रतिनिधियों ने थाना प्रभारी और प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की। इस बीच पुलिस ने कथावाचक आशुतोष चैतन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। उनके खिलाफ धारा 353(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है ताकि उसकी सत्यता की पुष्टि की जा सके। एडिशनल एसपी ग्रामीण अर्चना झा ने बताया कि पुलिस मामले में वैधानिक कार्रवाई कर रही है। “घटना के तुरंत बाद एफआईआर दर्ज की गई थी। अब साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और जिला अभियोजन अधिकारी से विधिक राय मांगी गई है। जैसे ही राय प्राप्त होगी, आगे की कार्रवाई की जाएगी,” उन्होंने कहा। प्रशासन ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा है कि कानून अपना काम करेगा और सभी पक्षों को न्याय मिलेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा...