BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में जल्द पूर्ण होगी भर्ती प्रक्रिया..निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर, दिए निर्देश, अब तक 900 मरीजों का हुआ इलाज, पढ़िए और खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर अवनीश शरण ने गुरुवार को कोनी में सिम्स की विस्तारित सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। मरीजों की सुविधा के लिए रेड क्रॉस मेडिकल दुकान भी जल्द शुरू करने कहा। यहां अब तक 900 से ज्यादा मरीजों का इलाज किया गया है। इस अवसर पर सिम्स के डीन डॉ. रमणेश मूर्ति, डॉ. बी.पी. सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। कलेक्टर ने पूरे अस्पताल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने यहां संचालित यूरोसर्जरी, पल्मनोलॉजी, न्यूरोसर्जरी और जनरल मेडिसिन ओपीडी का निरीक्षण किया।

बताया गया कि अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 40 ओपीडी होती है। कलेक्टर ने न्यूरोसर्जरी, जनरल मेडिसिन, सिटीस्कैन, रेडियोलॉजी, इमरजेंसी सहित पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अस्पताल में होने वाले सिटीस्कैन के बारे में भी जानकारी ली। बताया गया कि प्रतिदिन 4 से 5 मरीजों का सिटी स्कैन हो रहा है। कलेक्टर ने अस्पताल में नियमित साफ-सफाई एवं रख-रखाव करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि 200 करोड़ की लागत से यह 11 मंजिला भव्य अस्पताल ढ़ाई एकड़ में तैयार किया गया है। अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस अस्पताल में बिलसापुर सहित सरगुजा संभाग के लोगों को भी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। 240 बिस्तर वाले इस अस्पताल में 70 आईसीयू एवं आईसीसीयू बेड है। इस अस्पताल में 8 मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर का भी निर्माण किया गया है। इस अस्पताल में सिटीस्कैन, एमआरआई, डिजिटल एक्स-रे, कलर डॉप्लर, टीएमटी मशीन जैसी सुविधाएं उपलब्ध है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...