ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

आबकारी व पुलिस की संयुक्त दबिश, शराब कारोबारियों पर कार्रवाई……

बलौदाबाजार: (प्रांशु क्षत्रिय) पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम खैरी में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने खैरी निवासी आरोपियों नरेश कुमार घृतलहरे, मनीष घृतलहरे, रूस्तम घृतलहरे, विजय रात्रा और हीरालाल रात्रा के कब्जे से 170 बल्क लीटर महुआ शराब जब्त की है। इसके अलावा 800 किलोग्राम महुआ लाहन भी मौके से बरामद किया गया। जप्त शराब का बाजार मूल्य लगभग 34 हजार रुपये और महुआ लाहन का मूल्य 48 हजार रुपये आंका गया है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) और 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। कार्रवाई के दौरान पलारी थाना प्रभारी हेमंत पटेल, हमराह थाना स्टाफ, सहायक जिला आबकारी अधिकारी जलेश कुमार सिंह, आबकारी उपनिरीक्षक पी. माधव राव और मनराखन नेताम मौजूद रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...