BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! कलेक्टर की संवेदनशीलता: पीड़ित श्रमिक को बंधक जिंदगी जीने से मिला छुटकारा.. ठेकेदार के चंगुल से मिली मुक्ति, सकुशल रवाना हुए अपने घर, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर अवनीश शरण की संवेदनशील पहल से पीड़ित श्रमिक परिवार को तुरन्त न्याय मिला है। ठेकेदार के चंगुल से छुड़ाकर उसे सपरिवार गृह ग्राम सकुशल रवाना किया गया है। गौरतलब है कि कलेक्टर अवनीश शरण के पास जनदर्शन में मुबारक खां नामक व्यक्ति द्वारा शिकायत किया गया कि वह ग्राम गुन्नौर तहसील गुन्नौर जिला पन्ना का निवासी है। उसने बताया कि ग्राम मंगला पासीद तहसील बिल्हा में ईटा भठ्ठा में काम करता हूं, जहां मुझे ठेकेदार संतोष बंसल द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। मुझे मेेरे घर नहीं जाने दिया जा रहा और नहीं मुझे मेरी मजदूरी दी जा रही है। मेरे पास मेरे एवं परिवार के खाने-पीने के लिए पैसा नहीं है और न रहने को मकान है। करीब एक माह से ऐसी परिस्थिति से गुजर रहा हूं तथा मुझे बंधक बनाकर रखा गया है। उक्त व्यक्ति की व्यथा सुनकर कलेक्टर अवनीश शरण द्वारा तत्काल संवेदनशीलता दिखाते हुए उक्त प्रकरण में एस.डी.एम. बिल्हा को निर्देशित किया गया। एसडीएम द्वारा तत्काल जांचकर आवश्यक कार्रवाई की गई। एस.डी.एम. बिल्हा बजरंग वर्मा द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए पीड़ित व्यक्ति एवं ईट भठ्ठे के ठेकेदार को समक्ष में बुलाया गया, जिसमें व्यक्ति से पूछताछ एवं जांच की गई, जिसमें व्यक्ति की शिकायत सही पाई गई। उस व्यक्ति को तत्काल उसके घर गुन्नौर जिला पन्ना जाने की व्यवस्था की गई तथा वह व्यक्ति अपने परिवार सहित गुरुवार को ही अपने घर रवाना हो गए। वाहन में अपने एक दर्जन घोड़े भी साथ में ले गए। बिलासपुर कलेक्टर के त्वरित पहल एवं संवेदनशीलता के कारण 24 घण्टे के अंदर उस व्यक्ति को अपने मूल निवास जाने का तथा बंधक की जिंदगी जीने से छुटकारा मिल पाया।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...