ChhattisgarhRaftaar News Cg

महानदी में छलांग लगाने की आशंका: तलाश कर रहे गोताखोरों को मिली दूसरी महिला की लाश…….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) आरंग थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोमवार सुबह पारागांव के पास बने महानदी पुल से एक महिला के कूदने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। इसी दौरान खोजबीन में गोताखोरों को दूसरी अज्ञात महिला की लाश नदी में तैरती मिली। पुलिस को सुबह सूचना मिली थी कि पारागांव स्थित नेशनल हाईवे-53 पर बने महानदी पुल पर एक स्कूटी खड़ी है और पुल की रेलिंग से दुपट्टा बंधा हुआ है। जांच करने पर स्कूटी की पहचान स्वाती त्रिवेदी (27 वर्ष) के नाम पर हुई। स्वाती की शादी दो साल पहले रायपुर निवासी अजय त्रिवेदी से हुई थी और उसका ढाई महीने का एक बच्चा भी है। बताया जा रहा है कि वह रक्षाबंधन मनाने मायके पारागांव आई थी। हालांकि किसी ने महिला को पुल से छलांग लगाते नहीं देखा, लेकिन स्कूटी और दुपट्टा मिलने से कूदने की आशंका गहराई है। पुलिस ने तत्काल गोताखोरों की टीम को बुलाकर नदी में खोज शुरू कराई। इस दौरान स्वाती की तलाश तो नहीं हो सकी, लेकिन दूसरी महिला की लाश मिलने से पुलिस भी हैरान है। फिलहाल स्वाती त्रिवेदी की तलाश जारी है और पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...