BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! सदर बाजार में दिनदहाड़े लूट: जॉइंट डायरेक्टर से साढ़े तीन लाख रुपए छीनकर फरार हुए लुटेरे, सीसीटीवी फुटेज वायरल, वीडियो देख पढ़िए पूरी खबर….

बिलासपुर:(प्रांशु क्षत्रिय) सदर बाजार में दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज लूट की घटना ने शहरवासियों को दहशत में डाल दिया है। घटना शुक्रवार दोपहर की है, जब आईटीआई कोनी में पदस्थ जॉइंट डायरेक्टर अवनीश सोनी अपने बेटे की शादी की तैयारियों के लिए बैंक ऑफ महाराष्ट्र से बड़ी रकम निकालकर खरीदारी करने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि अवनीश सोनी बैंक से साढ़े तीन लाख रुपए निकालने के बाद सदर बाजार के मारवाड़ी लाइन की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान अचानक एक बाइक पर सवार अज्ञात युवक उनके पास आया और झपट्टा मारकर उनका बैग छीन लिया। बैग में साढ़े तीन लाख रुपए नकद थे। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों में नाकाबंदी कर दी है और लुटेरे की तलाश के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...