Raftaar News Cg

जिले की बड़ी खबर…! पत्नी की पांच टुकड़ों में हत्या…? आरोपी ने शव को छुपाया घर की वाटर टैंक पर….! जानिए पुरा मामला…?

बिलासपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) जिले से बड़ी खबर सामने आ रही हैं। जिसमें पत्नी की हत्या कर शव को पांच टुकड़ों में काटने की जानकारी मिल रही है। जिसमें आरोपी पति ने शव के किए गए टुकड़ो को छुपाने पानी की टंकी में डाल दिया था।

मिली जानकारी के अनुसार उसलापुर में रहने वाले युवक ने दो महीने पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी। जिसके बाद शव को पानी की टंकी में छुपा दिया। पुलिस ने शव जब्त कर पीएम के लिए भेजा है। इधर पुलिस की टीम युवक से पूछताछ कर रही है। सकरी क्षेत्र के उसलापुर में रहने वाले पवन सिंह की गतिविधियां संदिग्ध थी। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को युवक पर शक हुआ। जिस पर जवानों ने उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसके मकान की तलाशी ली गई। मकान में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। जांच करते हुए जवान छत पर पहुंचे। छत में बदबू आने पर जवानों ने पानी की टंकी में झांककर देखा। अंदर प्लाटिक से लिपटी कुछ संदिग्ध सामान को देखकर इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई। साथ ही युवक से इस संबंध में पूछताछ की गई। युवक ने बताया कि उसने दो महीने पहले अपनी पत्नी सीता साहू की हत्या की थी। लाश को टुकड़ों में काटकर पानी की टंकी में डाल दिया था। इसे सुनकर जवान सकते में आ गए। घटना की जानकारी फोरेंसिक टीम को दी गई। इसके बाद शव कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया गया है। सोमवार को शव का पीएम कराया जाएगा।

दोनों ने किया था प्रेम विवाह-

प्राथमिक पूछताछ में पता चला है, कि पवन ने दूसरे जाति की युवती सीता साहू से प्रेम विवाह किया था। इससे युवक के घरवाले नाराज थे। परिवार की नाराजगी की वजह से पवन उसलापुर में किराए का मकान लेकर रहता था। यहां पर उसने मामूली विवाद में सीता की हत्या कर दी। इसके बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए पांच टुकड़ों में काटकर पानी की टंकी में छुपाया था।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप