ChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत! पिकअप बुकिंग कर सोंठी के घने जंगल में लूटे गाड़ी व पैसे..नाबालिग सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर……..

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) हरदीबाजार से गाड़ी बुक कर एक व्यक्ति से डकैती कर भागने वाले फरार आरोपियों में से एक आरोपी और एक विधि से संघर्षरत बालक को सीपत पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। सीपत थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला 9 सितंबर 2024 का है, जब कोरबा जिले के हरदीबाजार क्षेत्र के डबरीपारा निवासी प्रार्थी राजन महरा की पिकअप वाहन आरोपियों ने बुक कराई थी। आरोपियों ने गाड़ी बुक कराने के बाद चालक को सीपत थाना क्षेत्र के सोंठी गांव के जंगल में ले जाकर उससे मोबाइल फोन और 220 रुपये नगद लूट लिए और पिकअप वाहन लेकर फरार हो गए। घटना के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना सीपत में धारा 309(4) और 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान तीन आरोपियों—ऋषि कुमार पाटले, जानू कोशले और नागराज पाटले, सभी निवासी बांधपारा चंदनिया, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। अन्य आरोपी घटना के बाद से फरार थे। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी लंबे समय तक पकड़ में नहीं आए। पुलिस को हाल ही में मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपियों में से एक और एक विधि से संघर्षरत बालक अपने घर लौट आए हैं और वहीं छिपे हुए हैं। इस सूचना पर थाना प्रभारी सीपत निलेश पांडेय ने तुरंत अपनी टीम के साथ कार्रवाई की। घेराबंदी करते हुए पुलिस ने ग्राम चंदनिया, थाना बलौदा से आरोपी सुमित कुमार मिरी और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर लिया।

01. सुमित कुमार मिरी पिता कृृष्ण कुमार मिरी उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम चंदनिया थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा,

02. एक विधि से संघर्षरत बालक निवासी ग्राम चंदनिया थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा।

इस कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान……

सीपत थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक दिलीप प्रभाकर, आरक्षक सुधीर कुजुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...