BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; मानसून को देखते हुए विशेष इंतजाम: परीक्षार्थियों की सुविधा और सुरक्षा पर जोर, 21 जून को 19 केंद्रों में होगी नीट-यूजी परीक्षा, कलेक्टर-एसएसपी ने तैयारियों की समीक्षा!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा 21 जून को आयोजित की जाने वाली नीट (यूजी)-2026 परीक्षा के सुचारू, निष्पक्ष और सुरक्षित संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में परीक्षा केंद्राध्यक्षों, सिटी कोऑर्डिनेटरों एवं संबंधित अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि परीक्षा की पवित्रता, पारदर्शिता और अभ्यर्थियों की सुविधा सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों में एनटीए के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। जिले में नीट-यूजी परीक्षा के लिए शहर के 19 शैक्षणिक संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। बैठक में केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रश्नपत्रों के सुरक्षित भंडारण एवं परिवहन, यातायात प्रबंधन, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, स्वच्छता और चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा की गई।

बारिश से बचाव के लिए वाटरप्रूफ शेड की व्यवस्था……..

संभावित मानसूनी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने सभी परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों की सुविधा के लिए वाटरप्रूफ शेड (अस्थायी आश्रय स्थल) तैयार करने के निर्देश दिए। प्रवेश द्वारों और केंद्र परिसर के बाहर भी ऐसी व्यवस्था की जाएगी ताकि बारिश की स्थिति में किसी को असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियां परीक्षा में बाधा नहीं बननी चाहिए। इसके लिए सभी केंद्रों पर जल निकासी, वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था और आपातकालीन संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

सुरक्षा और निगरानी के रहेंगे कड़े इंतजाम…….

बैठक में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना, सीसीटीवी निगरानी केंद्रों की सक्रियता, परीक्षा केंद्रों की पूर्व जांच तथा पुलिस बल की तैनाती पर भी चर्चा हुई। प्रश्नपत्रों और ओएमआर शीटों की सुरक्षा के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा। कलेक्टर और एसएसपी ने अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन करने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए अग्रिम कार्ययोजना तैयार रखने के निर्देश दिए।

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए भी विशेष सुविधा…….

परीक्षा केंद्रों पर स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त पंखे, स्वच्छ शौचालय, प्राथमिक उपचार और एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। परीक्षा दिवस पर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और केंद्रों के आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष पुलिस बल तैनात रहेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...